मुजफ्फरनगर: बड़े भाई की हत्या में छोटे भाई को उम्रकैद, खेत के विवाद में चढ़ा दिया था ट्रैक्टर
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद की फास्ट ट्रैक कोर्ट-3 ने बड़े भाई तेजवीर की निर्मम हत्या के मामले में छोटे भाई सुखपाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद की फास्ट ट्रैक कोर्ट-3 ने बड़े भाई तेजवीर की निर्मम हत्या के मामले में छोटे भाई सुखपाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
मामला 22 अप्रैल 2023 का है। शाहपुर थाना क्षेत्र में खेत के विवाद के बाद सुखपाल ने अपने बड़े भाई तेजवीर पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
फास्ट ट्रैक कोर्ट-3 के न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने सुनवाई के बाद सुखपाल को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।







