उतरौला विधानसभा से सपा के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान का सुझाव- नाली से गैस निकालें सांसद व मंत्री
उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर देश में LPG (गैस) संकट को दूर करने के लिए एक सुझाव दिया है।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर देश में LPG (गैस) संकट को दूर करने के लिए एक सुझाव दिया है। जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस सुझाव में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को को सुझाव दिया है कि रविवार को संसद का कार्यकाल नहीं रहता है । सभी मंत्रियों एवं सभी सांसदों की छुट्टी रहती है।
ऐसे में आप अपने नेतृत्व में सभी मंत्रियों एवं सांसदों को देश के विभिन्न हिस्सों में भेज कर नाली से गैस निकालने की प्रक्रिया को सरल तरीके से जनता को समझने की कोशिश करें ताकि देश से LPG की संकट उत्पन्न ना हो। हसीब खान का यह अनोखा पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है। और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


