बुलंदशहर: लॉ छात्र से मारपीट के आरोपी इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, दर्ज हैं आधा दर्जन मुकदमे
उप्र के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में लॉ छात्र से मारपीट के आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हुई है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में लॉ छात्र से मारपीट के आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हुई।
घटनाक्रम के मुताबिक आज शाम ज़ब रूटीन वाहन चेकिंग हो रही थी उसी समय एक बाइक को रोकने का इशारा किया जिसके बाद बाइक सवार वहा से भागने लगा। ज़ब पुलिस ने उसका पीछा किया तो पुलिस पर उसने फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग मे उसको गोली लग गई। मुठभेड़ में जिस लखन नामक बदमाश को गोली लगी है वो 25 हज़ार का इनामी बदमाश था। घायल बदमाश लखन पर हत्या के प्रयास समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
घायल बदमाश लखन ने पूछताछ में तीन दिन पहले लॉ छात्र अंकुर चौधरी से मारपीट भी कबूली। बदमाश के कब्जे से बाइक, तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल लखन को खुर्जा के सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दे कि बीते कल SSP बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने खुर्जा क्षेत्र के 6 बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, पुलिस को 25-25 हजार के अन्य पांच फरार आरोपियों की भी तलाश है।




