अयोध्या: हत्या के बाद फाइनेंस कंपनियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी किए जाने का आरोप, कोर्ट में परिवाद दर्ज़
उप्र के अयोध्या जनपद में ट्रक फाइनेंस से जुड़े मामले में एसीजेएम प्रथम कोर्ट में परिवाद दर्ज हुआ है। मामले की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तण्ड प्रताप सिंह कर रहे हैं।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में ट्रक फाइनेंस से जुड़े मामले में एसीजेएम प्रथम कोर्ट में परिवाद दर्ज हुआ है। मामले की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तण्ड प्रताप सिंह कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बृजेश यादव की शादी मनीषा यादव से हुई थी, बाद में बृजेश यादव की हत्या का मामला सामने आया। पीड़ित पिता का आरोप है कि पत्नी, साला और आशिक ने साजिश रचकर बृजेश यादव की हत्या की।
हत्या के आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। आरोप है कि हत्या से पहले बृजेश यादव के नाम पर कई ट्रकों का फाइनेंस कराया गया। हत्या के बाद फाइनेंस कंपनियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है।
कोटक महिंद्रा फाइनेंस पर बीमा क्लेम लेकर करोड़ों रुपये हासिल करने का आरोप। न्यू इंडिया इंश्योरेंस से क्लेम लेने के बाद ट्रक भी जब्त कर श्रीराम फाइनेंस के यार्ड में खड़े किए गए। मृतक के पिता की शिकायत पर मैनेजरों के खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया है, वादी का बयान 30 मई को दर्ज होगा।

Janmat News 
