मिर्जापुर: मप्र के CM मोहन यादव ने सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंच कर किया अड़गड़ानंद महाराज का दर्शन-पूजन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उप्र के मिर्जापुर जनपद के सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंचे। आश्रम में बने हेलिपैड पर उतने के बाद अड़गड़ानंद महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उप्र के मिर्जापुर जनपद के सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंचे। आश्रम में बने हेलिपैड पर उतने के बाद अड़गड़ानंद महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मप्र के मुख्यमंत्री ने महराज अड़गड़ानंद के साथ प्रवचन सभा में भी शामिल हुए।
तत्पश्चात प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता के दौरान बताया कि चित्रकूट सहित मध्य प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों का अयोध्या की तर्ज पर विकास किया जाएगा। इसके पूर्व हेलीपैड पर उतरने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का भाजपा विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर आयुक्त न्यायिक डा. विश्राम, अपर जिलाधिकारी भू./रा. देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय सहित सुरक्षा व्यवस्था में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

Janmat News 
