प्रतापगढ़: प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ फर्जीवाड़े की शिकायत, बैनामा करने से मुकरने का आरोप

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में जमीन का एग्रीमेंट कराने के बाद तय समय पूरा होने पर बैनामा करने से मुकरने का मामला सामने आया है।

प्रतापगढ़: प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ फर्जीवाड़े की शिकायत, बैनामा करने से मुकरने का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में जमीन का एग्रीमेंट कराने के बाद तय समय पूरा होने पर बैनामा करने से मुकरने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं ने प्रॉपर्टी डीलर पर जमीन डेवलप करने के नाम पर खाते में रकम जमा कराने और बाद में बैनामा न करने का आरोप लगाया है।

मामला रानीगंज तहसील क्षेत्र के चलाकपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां मोहिउद्दीन पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप लगाए गए हैं शिकायतकर्ताओं के अनुसार जमीन के संबंध में एग्रीमेंट कराया गया था। एग्रीमेंट की अवधि पूरी होने के बाद बैनामा कराने की बात आई तो कथित तौर पर प्रॉपर्टी डीलर पीछे हट गया।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि भूमि डेवलप करने के नाम पर उनसे रकम भी खाते में जमा कराई गई। बाद में मामले की राजस्व स्तर पर हुई जांच में कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े का खुलासा होने की बात सामने आई।

मामले को लेकर शिकायतकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस शिकायत और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।