कुशीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 525 करोड़ की 464 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर जनपद पहुंचे। हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

कुशीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 525 करोड़ की 464 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर जनपद पहुंचे। हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री की जनसभा कुशीनगर विधानसभा के टेकुआटार में हो रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुल्हनिया इंटर कालेज का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री योगी ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाल का निरीक्षण किया और मासूम बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। मुख्यमंत्री ने मंच से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया।

इस दौरे में मुख्यमंत्री 525 करोड़ की 464 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कुशीनगर,रामकोला और हाटा विधानसभा की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होगा।