प्रतापगढ़: कॉलेज से घर लौट रही छात्रा से छेड़खानी, झाड़ियों में खींचकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
उप्र के प्रतापगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के गायघाट इलाके में कॉलेज से घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के गायघाट इलाके में कॉलेज से घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने छात्रा को रास्ते में जबरन रोक लिया और उसे खींचकर झाड़ियों में ले गया।
छात्रा के मुताबिक, युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। छात्रा की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा के परिजनों ने नगर कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



