फर्रुखाबाद में रिश्वतखोर कानूनगो 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर पूरी योजना बनाई और जैसे ही घूस की रकम कानूनगो के हाथ में पहुंची, टीम ने तत्काल छापेमारी कर उसे दबोच लिया।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
फर्रुखाबाद से वरूण दूबे की रिपोर्ट —
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज। जनपद फर्रुखाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने एक कानूनगो को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार आरोपी कानूनगो जनता से कार्य कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर पूरी योजना बनाई और जैसे ही घूस की रकम कानूनगो के हाथ में पहुंची, टीम ने तत्काल छापेमारी कर उसे दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी कानूनगो को फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के बजरिया इलाके से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी कानूनगो को लेकर कोतवाली फतेहगढ़ पहुंची, जहां उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को आम जनता के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। लंबे समय से राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली की शिकायतें सामने आती रही हैं। एंटी करप्शन की इस सख्त कार्रवाई से रिश्वतखोरी में लिप्त कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश गया है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.