फतेहपुर में स्कूटी सवार का खतरनाक स्टंट, जान जोखिम में डालकर बीच सड़क पर करतब, वीडियो वायरल

राहगीरों द्वारा बनाया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में इस तरह की लापरवाही को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

फतेहपुर में स्कूटी सवार का खतरनाक स्टंट, जान जोखिम में डालकर बीच सड़क पर करतब, वीडियो वायरल
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —

फतेहपुर/जनमत न्यूज। फतेहपुर जिले में एक स्कूटी सवार युवक द्वारा बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। युवक तेज रफ्तार स्कूटी चलाते हुए बीच सड़क पर जान जोखिम में डालकर स्टंट करता नजर आया।

बताया जा रहा है कि यह घटना हुसैनगंज–हथगांव मार्ग की है, जहां स्कूटी सवार युवक सड़क पर स्टंट कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसका वीडियो बना लिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक स्कूटी पर खतरनाक तरीके से करतब दिखा रहा है, जिससे न केवल उसकी बल्कि सड़क से गुजर रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।

राहगीरों द्वारा बनाया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में इस तरह की लापरवाही को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें सड़क दुर्घटनाओं को न्योता देती हैं, इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस से भी मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।