प्रतापगढ़ में मारपीट के बाद युवक की मौत, परिजनों ने दबंगों पर लगाया हत्या का आरोप

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के लीलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात करीब 10 बजे ब्लॉक के पास मारपीट में घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरभ उर्फ मोनू के रूप में हुई है।

प्रतापगढ़ में मारपीट के बाद युवक की मौत, परिजनों ने दबंगों पर लगाया हत्या का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के लीलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात करीब 10 बजे ब्लॉक के पास मारपीट में घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरभ उर्फ मोनू के रूप में हुई है।

वह पूर्ति विभाग में संविदा कर्मी के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि सौरभ के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने दबंगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है।

मामले की सूचना पर एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।