महराजगंज में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ
त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस बल तैनात किया गया था।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
महराजगंज से नवीन प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट —
महराजगंज/जनमत न्यूज। जनपद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शुक्रवार को पूरी श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। जिले की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस बल तैनात किया गया था। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। कई स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने स्वयं भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रशासन की ओर से ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। पूरे जनपद में ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 13
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.