आपसी विवाद में जीजा ने साली पर किया चाकू से घातक हमला, महिला की मौत; बचाव में आए युवक का कान कटा
अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद के दौरान साली द्वारा विरोध किए जाने पर गुस्से में आकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
बुलन्दशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट —
बुलंदशहर/जनमत न्यूज। उत्तर प्रदेश के Bulandshahr जिले में आपसी विवाद के चलते एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। खुर्जा नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी साली पर चाकू से घातक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए युवक पर भी हमला किया गया, जिससे उसका कान कट गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना Khurja नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खीरखानी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद के दौरान साली द्वारा विरोध किए जाने पर गुस्से में आकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के दौरान जब परिवार का एक युवक बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया, जिससे उसका कान कट गया और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल युवक का इलाज जारी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.