औरैया: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म मामले का आरोपी गिरफ्तार, आगे की विधिक कार्रवाई जारी

उप्र के औरैया जिले की थाना सहार पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

औरैया: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म मामले का आरोपी गिरफ्तार, आगे की विधिक कार्रवाई जारी
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जिले की थाना सहार पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर उसके गांव से गिरफ्तार करने के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सहार पुलिस टीम को नाबालिग से संबंधित मामले में वांछित आरोपी के क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मंगलवार 6 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे पुर्वा दानशाह गांव से प्रशान्त पुत्र सुनील कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी पुर्वा दानशाह थाना सहार जनपद औरैया को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सहार में मु.अ.सं. 74/2026 दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2)/87 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान इसमें धारा 64(1) बीएनएस तथा धारा 5J(ii)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस के मुताबिक, प्रकरण में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप में आरोपी वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह, थाना सहार मय हमराह तथा कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में महिलाओं एवं नाबालिगों से संबंधित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान लगातार जारी है।