फर्रुखाबाद में चोरों का आतंक, पुलिस नहीं कर रही कोई कार्यवाही; पीड़ित ने की थानाध्यक्ष से शिकायत

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में लोग चोरों का आतंक से डरे हुए हैं, लेकिन पुलिस है कि कोई कार्यवाही ही नहीं कर रही है। मामला थाना शमशाबाद क्षेत्र के कुइयां धीर का है।

फर्रुखाबाद में चोरों का आतंक, पुलिस नहीं कर रही कोई कार्यवाही; पीड़ित ने की थानाध्यक्ष से शिकायत
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में लोग चोरों का आतंक से डरे हुए हैं, लेकिन पुलिस है कि कोई कार्यवाही ही नहीं कर रही है। मामला थाना शमशाबाद क्षेत्र के कुइयां धीर का है।

मिली जानकारी के अनुसार चौकी फैजबाग क्षेत्र में चोरों का आतंक है लेकिन पीड़ित ने चौकी इंचार्ज से परेशान व सुनवाई न करने पर थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित ने चौकी इंचार्ज पर चौकी से टरकाने का आरोप लगाया। पीड़ित के अनुसार चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार फरियादियों की नहीं सुनते।

दरअसल, तीन दिन पूर्व हुई चोरी की सूचना पर चौकी इंचार्ज मौके पर नहीं पहुंचे। पीड़ित ने चोरी की तहरीर चौकी पर दी थी। चोरी का पीड़ित तीन दिन से लगातार चौकी इंचार्ज से फरियाद करता रहा। चौकी इंचार्ज ने पीड़ित को आश्वासन देकर थाने जाने से रोका।