मुजफ्फरनगर SSP संजय वर्मा ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
शासन के निर्देशों के क्रम में उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। शासन के निर्देशों के क्रम में उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।
महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों को विशेष प्राथमिकता देते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान प्राप्त महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर ही क्विक रिस्पांस टीम (महिला विंग) को रवाना किया गया, जिससे पीड़िताओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
एसएसपी ने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।


