फर्रुखाबाद: जमीनी विवाद में दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की हालत गंभीर; प्रधान पति आईसीयू में भर्ती

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में जमीनी विवाद में दबंगों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के कोतवाली मोहम्मदाबाद के निसाई का है।

फर्रुखाबाद: जमीनी विवाद में दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की हालत गंभीर; प्रधान पति आईसीयू में भर्ती
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में जमीनी विवाद में दबंगों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के कोतवाली मोहम्मदाबाद के निसाई का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा की जमीन को दबंगों ने कब्जा किया था। ग्राम प्रधान की शिकायत पर ग्राम सभा की जमीन दबंगों से कब्जा मुक्त कराई गई थी।

इस दौरान दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर जमकर लाठी डंडे चलाये। दबंगों की ताबड़तोड़ फायरिंग से थाना क्षेत्र हिल गया। दबंगों का तोड़फोड़ करने व फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है।

दबंगों की फायरिंग व लाठी डंडों से आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। प्रधानी कार्यकाल खत्म होते ही दबंगों ने ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा किया।

प्रधान ने विरोध किया तो दो दर्जन से अधिक दबंगों ने हमला करके प्रधान की कार को लाठी डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। कल दबंगों के जमीन को लेकर विवाद हुआ था।

पीड़ित प्रधान के परिजनो ने कोतवाल पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया। सभी घायलों को जिला अस्पताल व निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। विवाद में दो की हालत गंभीर है और प्रधान पति आईसीयू में भर्ती है।