फतेहपुर: वक्फ की जमीन पर बना लीं अवैध दुकानें, अब खाली कराने में जुटे है दबंग
उप्र के फतेहपुर जिले में वक्फ की जमीन पर अवैध दुकानें बनाने का मामला सामने आया है। वक्फ की जमीन पर अवैध दुकानें बनाकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जिले में वक्फ की जमीन पर अवैध दुकानें बनाने का मामला सामने आया है। वक्फ की जमीन पर अवैध दुकानें बनाकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।
दुकानदारों से लाखों रूपए लेकर दुकानें बना दी गईं और अब दबंगई के बल पर दुकान खाली कराने में जुटे हैं। पिछले पांच दशक से काबिज पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
दुकान खाली कराने के लिए दबंगों का गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल हुआ है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कजियाना चूड़ी वाली गली का है।

Janmat News 
