प्रतापगढ़: आलमारी का लॉक तोड़कर लाखों की चोरी, शिकायतकर्ता ने किरायेदार दंपति पर लगाया आरोप
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद आलमारी का लॉक तोड़कर लाखों की चोरी होने की खबर सामने आ रही है। इस चोरी में सोने, चांदी के जेवरात व नकदी गायब हुए हैं।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद आलमारी का लॉक तोड़कर लाखों की चोरी होने की खबर सामने आ रही है। इस चोरी में सोने, चांदी के जेवरात व नकदी गायब हुए हैं।
मामला नगर कोतवाली के चिलबिला स्टेट बैंक के पास का है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता परिवार के साथ लखनऊ गया था। शिकायतकर्ता ने किरायेदार दंपति पर चोरी का लगाया आरोप लगाया है।
चौकी पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप है। महिला शिकायतकर्ता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

Janmat News 
