फतेहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 शातिर अपराधियों पर कसी नकेल; खोली गई हिस्ट्रीशीट
उप्र के फतेहपुर पुलिस ने एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। जनपद पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए 24 शातिर अपराधियों पर नकेल कसी है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर पुलिस ने एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। जनपद पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए 24 शातिर अपराधियों पर नकेल कसी है।
लूट, हत्या, गोवध और चोरी/नकबजनी के आरोपियों पर शिकंजा कसा गया गया है। 135 से अधिक मुकदमों में वांछित अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
सभी के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्ती बढ़ाई है। अब अपराधियों की सतत निगरानी होगी। फतेहपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा है।


