बुलंदशहर: 8 वर्षीय मासूम बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
उप्र के बुलंदशहर जनपद में 8 वर्षीय मासूम बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यह घिनौनी वारदात सिकंदराबाद कोतवाली की औद्योगिक क्षेत्र चौकी के अंतर्गत हुई है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में 8 वर्षीय मासूम बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यह घिनौनी वारदात सिकंदराबाद कोतवाली की औद्योगिक क्षेत्र चौकी के अंतर्गत हुई है।
पुलिस ने घर से कुछ दूरी पर जंगल से बच्ची का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की पहचान कर ली गई है।
आरोपी बच्ची के पिता के साथ नौकरी करता था। वारदात के बाद आरोपी फरार है। आरोपी अपनी पत्नी के साथ पीड़ित परिवार के ही मकान में किराए पर रहता था।



