सीतापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, सर्राफा लूटकांड का खुलासा; दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, आभूषण व नकदी बरामद

उप्र के सीतापुर जनपद में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश इरफान और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

सीतापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, सर्राफा लूटकांड का खुलासा; दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, आभूषण व नकदी बरामद
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश इरफान और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए करीब 25 ग्राम सोने के आभूषण, 31 हजार रुपये नकद, घटना में इस्तेमाल अपाचे बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

यह लूट 6 नवंबर को संदना थाना क्षेत्र के मंझारी चौराहे पर सर्राफा व्यापारी विमलेश रस्तोगी के साथ हुई थी। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर संदना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस बड़ी सफलता को अंजाम दिया।