कानपुर देहात के आपदा प्रभावित कृषकों के खातों में अंतरित की गई ₹45 लाख से अधिक की अनुदान राशि

उप्र के कानपुर देहात जिले के आपदा से प्रभावित 1,483 कृषकों के खातों में ₹45.94 लाख की कृषि अनुदान राशि अंतरित की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी और जिलाधिकारी कपिल सिंह ने किसानों को प्रतीकात्मक चेक और प्रमाण पत्र बांटे।

कानपुर देहात के आपदा प्रभावित कृषकों के खातों में अंतरित की गई ₹45 लाख से अधिक की अनुदान राशि
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जिले के आपदा से प्रभावित 1,483 कृषकों के खातों में ₹45.94 लाख की कृषि अनुदान राशि अंतरित की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी और जिलाधिकारी कपिल सिंह ने किसानों को प्रतीकात्मक चेक और प्रमाण पत्र बांटे।

​ गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर से प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसानों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया। बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और चक्रवात से फसल नुकसान झेलने वाले प्रदेशभर के 9 लाख से अधिक किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 493 करोड़ रुपये की कृषि निवेश अनुदान राशि सीधे ट्रांसफर की गई।

इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।​ ​कार्यक्रम मे सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान जनपद के आपदा प्रभावित 1,483 किसानों के बैंक खातों में कुल 45 लाख 94 हजार 526 रुपये की सहायता राशि अंतरित की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी और जिलाधिकारी कपिल सिंह ने मंच से किसानों को प्रतीकात्मक चेक और प्रमाण पत्र सौंपे।