भाजपा से मेरी दुश्मनी नहीं अन्य पार्टियां भी मित्र नहीं : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद,

भाजपा से मेरी दुश्मनी नहीं अन्य पार्टियां भी मित्र नहीं : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद,
REPORT : SUNIL KUMAR , PUBLISHED BY : ANKUSH PAL

हरदोई (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के हरदोई पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने माधौगंज कस्बे में हाईवे किनारे आयोजित सभा को संबोधित किया और पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी दुश्मन नहीं है लेकिन अन्य राजनीतिक दल भी उनके मित्र नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी गौ माता की रक्षा और उन्हें राष्ट्रमाता घोषित करने की बात करेगा, वे उसी का समर्थन करेंगे।


सभा में पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने उनका पूजन-अर्चन किया। संबोधन में शंकराचार्य ने कहा कि उनका अभियान गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए है और इसके लिए वे सीधे मतदाताओं के बीच जाकर जनसमर्थन जुटा रहे हैं।उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी सरकार ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने का कदम नहीं उठाया है।उन्होंने कहाकि अब हमको गौ माता की रक्षा के लिए खड़ा होना है सब पार्टियों को देख लिया सब नेताओं को देख लिया कोई गौ माता के साथ खड़ा होना तैयार नहीं इसलिए अब मतदाताओं से अपेक्षा है और मतदाताओं से कहना चाहते हैं संकल्प करिए जितने भी चुनाव हुए हैं जाति के नाम पर बिरादरी के नाम पर सड़क के नाम पर बिजली के नाम पर पानी के नाम पर जाने किस-किस नाम पर लेकिन अब चुनाव आ रहा है आप सब संकल्प करें यह चुनाव गौ माता के नाम का होगा गांव के लिए खड़ा होगा उसका चुनाव होगा।उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए कि गायें आखिर कहां जा रही हैं।शंकराचार्य ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ा एक विवाद भी उठाया और कहा कि उन्होंने अपने शंकराचार्य होने के प्रमाण सरकार को दे दिए हैं साथ ही उन्होंने गौशालाओं की स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि कई स्थानों पर गायें भूखी-प्यासी तड़प रही हैं।


योगी आदित्यनाथ की माता को लेकर बिहार के एक मौलाना द्वारा की गई टिप्पणी पर शंकराचार्य ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या समुदाय को किसी की मां के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की मां भी हमारी और आप सबकी मां के समान हैं।अमेरिका को लेकर उन्होंने कहाकि अमेरिका भारत के साथ दुर्व्यवहार नहीं कर रहा है भारत की अपनी कुछ कमियां हैं जिसके कारण अमेरिका के सामने भारत जी हुजूर जी मलिक कर रहा है इस स्थिति में आ गया है।आशुतोष महाराज के बयान को लेकर उन्होंने कहाकि अयोध्या में जो प्राण प्रतिष्ठा का ढोंग किया गया था तो अपनी जगह बैठ करके शास्त्र की मर्यादा के अनुसार हमने विरोध किया था अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे गणेश की मूर्ति का अपमान किया जा रहा था वहां भी हजारों लोग थे वहां भी शंकराचार्य के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे थे और शास्त्र अनुसार बात बोल रहे थे कांग्रेस की सरकार हो बसपा की सरकार हो या जो भी सरकार रही हैं हमने धर्मशास्त्र की बात कही है हमारा रिकॉर्ड नहीं है किसी नेता के अनुसार बोले हो हमारा शिष्य कोई हो जाए हो सकता है हमारे अनुसार बोलने लगे बोल सकता है लेकिन शंकराचार्य किसी नेता का चेला हो जाए अभी इतने गिरे दिन शंकराचार्य के नही आये है।