संभल से अनोखी पदयात्रा, ठेली पर PM और CM की प्रतिमाएं सजाकर भाजपा नेता पैदल लखनऊ रवाना

उप्र के संभल जनपद से एक अनोखी पदयात्रा सामने आई है, जहां ठेली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिमाएं सजाकर एक भाजपा नेता पैदल ही लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं।

संभल से अनोखी पदयात्रा, ठेली पर PM और CM की प्रतिमाएं सजाकर भाजपा नेता पैदल लखनऊ रवाना
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद से एक अनोखी पदयात्रा सामने आई है, जहां ठेली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिमाएं सजाकर एक भाजपा नेता पैदल ही लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं।

प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी के चित्रों से सजी इस ठेली के साथ निकली यात्रा में डीजे की धुन और जय श्रीराम के नारों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया, बताया जा रहा है कि इस पदयात्रा का उद्देश्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष प्रतिमाएं भेंट करना है।

उत्तर प्रदेश के संभल के गुन्नौर तहसील क्षेत्र से भाजपा के प्रति निष्ठा और समर्पण से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है, धनारी थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी बिजेंद्र सिंह यादव पुत्र अमर सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिमाओं को ठेली पर सजाकर लखनऊ तक पैदल यात्रा शुरू की है।

ठेली को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिमाओं के साथ प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी के चित्र भी लगाए गए हैं।

बिजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों से प्रेरित होकर वह यह यात्रा कर रहे हैं और लखनऊ पहुंचकर विशेष प्रतिमाएं मुख्यमंत्री को सप्रेम भेंट करना चाहते हैं।

मंगलवार दोपहर जैसे ही यह पदयात्रा शुरू हुई। इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी। डीजे की धुनों के बीच जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए गए। जिससे यात्रा का माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया।

यात्रा में शामिल लोगों ने बिजेंद्र सिंह यादव का उत्साह बढ़ाया और उनके संकल्प की सराहना की, भाजपा नेता ने दिखाई हरी झंडी यात्रा की शुरुआत के मौके पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और जुनावई के ब्लॉक प्रमुख दिव्य प्रकाश यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और बिजेंद्र सिंह यादव का उत्साह बढ़ाया।

पदयात्रा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया। यात्रा की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए धनारी थाना पुलिस की टीम काफिले के साथ मौजूद रही।

धनारी क्षेत्र के चौकी इंचार्ज विकास यादव और कांस्टेबल योगेश सहित पुलिसकर्मी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए, गांव हिम्मतपुर से शुरू हुई यह पदयात्रा धनारी क्षेत्र से होते हुए बदायूं जिले की ओर बढ़ रही है।

बताए गए यात्रा मार्ग के मुताबिक काफिला बिसौली-इस्लामनगर मार्ग से होते हुए इस्लामनगर, बिल्सी और बदायूं के रास्ते लखनऊ की ओर आगे बढ़ेगा। बिजेंद्र सिंह यादव का लक्ष्य पैदल लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री की प्रतिमाएं भेंट करना है।

जूनावई  ब्लॉक प्रमुख दिव्य प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और सुशासन से प्रेरित होकर कार्यकर्ता इस तरह के संकल्प ले रहे हैं।