जालौन: लेखपाल की दबंगई, किसानों की बर्बाद फसल को जांचने में आनाकानी; ग्रामीणों ने की डीएम से शिकायत

उप्र के जालौन के ग्राम नारौल के ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी राजेश पांडे को श्याम प्रकाश पुत्र बैजनाथ मिश्र ग्राम नारौल विकासखंड रामपुर जिला जालौन समस्त ग्राम वासियों ने बताया कि यह ग्राम नारौल पहुंच नदी के पार जंगली क्षेत्र में है।

जालौन: लेखपाल की दबंगई, किसानों की बर्बाद फसल को जांचने में आनाकानी; ग्रामीणों ने की डीएम से शिकायत
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के जालौन के ग्राम नारौल के ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी राजेश पांडे को श्याम प्रकाश पुत्र बैजनाथ मिश्र ग्राम नारौल विकासखंड रामपुर जिला जालौन समस्त ग्राम वासियों ने बताया कि यह ग्राम नारौल पहुंच नदी के पार जंगली क्षेत्र में है।

अभी हाल में ओलावृष्ट से क्षति के लिए शासन की ओर से किसानों को मुआवजा दिलाने का आदेश दिया था। लेखपाल गौरव तोमर ने लोगों से पैसा लेकर छोटे-छोटे किसानों को अधिकतम 28 हजार रुपया मुआवजा दिलवाया तथा जिन्होंने पैसे नहीं दिया उनको मात्र 2000 मुआवजा दिलवाया।

इसके अलावा बाढ़ राहत में भी बिना पैसे दिए किसी भी किसानों को मुआवजा नहीं दिलवाया। ओलावृष्टि के पैसों की  धांधली के  संदर्भ में तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र भी दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसलिए समस्त ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि गौरव लेखपाल तोमर का स्थानांतरण किसी अन्य तहसीलों में करने की कृपा करें और उनकी खिलाफ भ्रष्टाचार जांच करवाई की जाए जिससे योगी आदित्यनाथ की जीरो ट्रोलोलेंस नीति और जिलाधिकारी के छवि  धूमिल होने से बचाया जा सके।

रमेश चंद, चंद्रशेखर, उमेश शेर सिंह, रामशरण मिश्रा, श्याम बाबा प्रमुख थे। अतः शासन से अनुरोध है कि भ्रष्ट लेखपाल के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करें जिससे समस्त ग्राम वासियों को राहत महसूस हो और भ्रष्टाचार करने वाले लेखपाल को सजा दिलाई जा सके।