खुर्जा तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी जीतू सैनी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर मौ. असलम और हेड कांस्टेबल मोहित मलिक भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बुलन्दशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट —
बुलंदशहर / जनमत न्यूज। बुलंदशहर के खुर्जा में हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश जीतू सैनी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के ढाकर रोड सिकंदरपुर के निकट पुलिस और बदमाश के बीच आमना-सामना हो गया। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से मुख्य आरोपी जीतू सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर मौ. असलम और हेड कांस्टेबल मोहित मलिक भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल, एक तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
बताया जा रहा है कि जीतू सैनी खुर्जा में हुए तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Janmat News 
