पोखर से निकला विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा

मगरमच्छ को देख कुछ बहादुर ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे काबू किया और रस्सियों से बांध दिया। इसके बाद तत्काल वन विभाग और डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई।

पोखर से निकला विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

हाथरस से होमेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट —

हाथरस / जनमत न्यूज। हाथरस जनपद के हसायन क्षेत्र स्थित बकायन गांव की पोखर में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां से एक विशालकाय मगरमच्छ निकल आया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि मगरमच्छ को देख कुछ बहादुर ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे काबू किया और रस्सियों से बांध दिया। इसके बाद तत्काल वन विभाग और डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में लेकर अपने साथ ले जाया गया। बाद में उसे एटा की हजारा नहर में छोड़ दिया गया।

मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं वन विभाग की टीम के अनुसार छोड़ने के दौरान मगरमच्छ ने हमला करने का भी प्रयास किया, लेकिन टीम सतर्कता के चलते बाल-बाल बच गई।