रायबरेली में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
उप्र के रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया।
रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट
रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया।
घटना 3 फरवरी की रात करीब 8 बजे ग्राम गौरा मजरे डेला की है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया गया है।
पीड़ित रिजवान के अनुसार गांव के ही मुन्ना यादव, अभिषेक, अनुज, रत्नेश, रोहित, दीपक सहित कई अन्य लोगों ने एकजुट होकर पहले गाली-गलौज की, फिर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया, जिससे रिजवान को गंभीर चोटें आईं। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद आरोपी खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है।
पीड़ित पक्ष ने इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता सचिन मौर्या को बताया है, जिसने कथित तौर पर दिल्ली से पूरी साजिश रची। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सवाल यह है कि दबंगों पर कानून का शिकंजा कब कसेगा और क्या पीड़ित को समय पर न्याय मिल पाएगा?

Janmat News 
