कानपुर देहात: चौकी में मारपीट के बाद सुबह मिला युवक शव, पूर्व सांसद ने SP पर लगाए गंभीर आरोप
उप्र के कानपुर देहात जनपद के शिवली क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत ने पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद के शिवली क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत ने पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर युवक को एक मामूली विवाद के बाद पुलिस चौकी ले जाया गया था जहां परिजनों के मुताबिक उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
सुबह उसका शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला, जिसके बाद परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस और कार सवारों पर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंचे प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और अनिल शुक्ला वारसी ने सीधे तौर पर एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले और चैयरमैन पति गुड्डन सिंह के यहां कार्यक्रमों में शामिल होती हैं,
होली खेलती हैं, जन्मदिन मनाती हैं, 13वीं में जाती हैं और गुलगुले खाती हैं लेकिन जिले की कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही हैं।
उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि अगर यही हाल रहा तो एक दिन जिले में सब मर जाएंगे और कोई जिम्मेदारी लेने वाला नहीं होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है लेकिन यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।
पुलिस की माने तो चौकी में लगे CCTV में घटना रिकॉर्ड हुई है। गाड़ी विवाद में युवक आया था और शाम को परिजनों के साथ घर चला गया था। सुबह पुलिस को फांसी के फंदे पर लटकाने की सूचना मिली है। जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद करने की वजह सामने आएगी।
वहीं परिजनों की माने तो मृतक की बहन ने साफ तौर पर आरोप लगाए है कि कार का विवाद चल रहा था। पुलिस मौके पर आई और जबरन भाई को पड़कर चौकी ले गयी। उसके साथ जो कार सवार युवक मौजूद थे उन्होंने मारपीट की।
पुलिस ने भी उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और परिजनों की एक भी ना सुनी गई। युवक चौकी पर ही रोक लिया गया था और सुबह परिजनों को पेड़ से युवक की लाश लटके होने की सूचना मिली है।

Janmat News 
