कानपुर देहात: नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मां ने युवक पर लगाया छेड़खानी का आरोप

उप्र के कानपुर देहात जनपद से नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की खबर आ रही है। नाबालिग किशोरी की मां ने एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

कानपुर देहात: नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मां ने युवक पर लगाया छेड़खानी का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद से नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की खबर आ रही है। नाबालिग किशोरी की मां ने एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अटियारायपुर गांव की 12 वर्षीय किशोरी मीनाक्षी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका कक्षा 8 की छात्रा थी और गांव के जूनियर विद्यालय में पढ़ती थी।

मृतका की मां ने गांव मे लगे कारखाने में काम करने वाले एक युवक पर लाही पिराई के दौरान छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने बहाने से भाई को भेजकर गलत हरकत की। घटना से आहत होकर किशोरी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।