कौशांबी: जमीनी विवाद के चलते भरे बाजार मारपीट, वीडियो वायरल; थानाध्यक्ष ने दर्ज कराया FIR
उप्र के कौशांबी जनपद में भरे बाजार जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सूचना पर पहुंची।
कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जनपद में भरे बाजार जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सूचना पर पहुंची।
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष की तहरीर पर एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया जबकि आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया।
पूरा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे का है जहां इरफान और कई लोगों में एक जमीन को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा था जो कल शाम एक भयानक रूप ले लिया और दोनों पक्ष आपस में बात करते-करते लाठी, डंडे, ईंट, पत्थर से एक दूसरे पर जमकर वार करने लगे।
इस मारपीट में महिला समेत लगभग पांच लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
थानाध्यक्ष संदीपन घाट आशुतोष सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खुद की तहरीर पर संदीपन घाट थाने में 12 लोग के नाम मुकदमा दर्ज कर दिया। जबकि आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


