बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते हुआ लाखों का फसल बर्बाद
फतेहपुर जिले में किसानों पर मौसम की मार पड़ी है। अचानक तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों के गेहूं, दलहन व अन्य फसलें बर्बाद हो गए।

फतेहपुर/जनमत। यूपी के फतेहपुर जिले में किसानों पर मौसम की मार पड़ी है। अचानक तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों के गेहूं, दलहन व अन्य फसलें बर्बाद हो गए। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों का हजार बीघा फसल बर्बाद होने से लाखों का नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने सरकार और प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है।
बतादें कि फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र में मौसम ने करवट ली। इसके बाद आसमान में तेज बादल छा गए। तूफान के साथ तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि होने से किसानों की फसलों को बुरी तरह बर्बाद कर दिया। कुदरत के कहर से सबसे अधिक गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। इससे लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है। जिले के सदर और खागा तहसील क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि ने किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।। स्थानीय किसानों का मानना है कि कुदरत के कहर से करीब 50 प्रतिशत गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। महंगाई के चलते उन्हें लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। प्रभावित इलाके के किसानों ने सरकार और जिला प्रशासन से नुकसान का सर्वे करा कर मुआवजा देने की गुहार लगाई है।