संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती पर संगोष्ठी व सम्मान समारोह
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संत गाडगे महाराज के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
अयोध्या से आजम खान की रिपोर्ट —
अयोध्या/जनमत न्यूज। अखिल भारतीय संत गाडगे मिशन की उत्तर प्रदेश शाखा अयोध्या के तत्वावधान में संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती के अवसर पर भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संत गाडगे महाराज के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवीन्द्र कन्नौजिया एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री रामकुमार कन्नौजिया ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वक्ताओं ने संत गाडगे महाराज के जीवन, उनके समाज सुधार आंदोलन, स्वच्छता अभियान, अंधविश्वास उन्मूलन तथा मानव सेवा के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर कनौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि संत गाडगे महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, वंचितों और शोषितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने स्वच्छता को धर्म से जोड़ते हुए समाज को साफ-सफाई, शिक्षा और समानता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज को नई दिशा देने में सक्षम हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम उत्साह और सामाजिक जागरूकता के माहौल में संपन्न हुआ।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.