लखनऊ अग्निकांड के बाद बहराइच में छापेमारी, कई कोचिंग सेंटरों के सुरक्षा मानकों की सघनता से जाँच
उप्र की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुई अग्निकांड की बेहद पीड़ा दायक घटना के बाद बहराइच जनपद का प्रशासनिक अमला एक्टिव मोड पर दिखाई पड़ रहा है।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुई अग्निकांड की बेहद पीड़ा दायक घटना के बाद बहराइच जनपद का प्रशासनिक अमला एक्टिव मोड पर दिखाई पड़ रहा है।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी का निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद एवं दमकल विभाग की टीम के साथ दर्जनों अधिकारियों ने कई कोचिंग सेंटरों पर आकस्मिक छापेमारी की और सुरक्षा से संबंधित मानकों की सघनता से जाँच की।
सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, अग्निशमन अधिकारी विशाल गौड़, डीएसपी एनडी मिश्रा सहित एक दर्जन अधिकारियों ने कोटा कोचिंग क्लासेस और मस्टर्स कोर लाइब्रेरी में आकस्मिक निरीक्षण किया।
अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि किसी भी कोचिंग क्लास में आज से सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं है वही कोचिंग क्लास से बाहर निकालने के लिए दूसरा कोई रास्ता भी नहीं है।
ऐसे में नाराजगी दिखाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने कोचिंग क्लास संचालक को जमकर फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा लिखा जाने का आदेश जारी किया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि लखनऊ में हुई घटना बेहद कष्टदायक है और इसको लेकर के मुख्यमंत्री के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
जहां भी सुरक्षा से संबंधित मानक पूरे नहीं होंगे, छात्र-छात्राओं के जीवन से खिलवाड़ करने वाले कोचिंग संचालकों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह छापेमारी अनवरत जारी रहेगी।


