अंबेडकर जयंती पर खुला स्कूल, शासन के आदेशों की अनदेखी का आरोप

कायमगंज स्थित रामसिंह इंटर कॉलेज में अवकाश के दिन भी स्कूल संचालित होता पाया गया। जबकि शासन द्वारा अंबेडकर जयंती पर अवकाश घोषित किया गया था।

अंबेडकर जयंती पर खुला स्कूल, शासन के आदेशों की अनदेखी का आरोप
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

फर्रुखाबाद से वरूण दूबे की रिपोर्ट —

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज। फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज क्षेत्र में अंबेडकर जयंती के अवकाश के बावजूद स्कूल खुला पाए जाने का मामला सामने आया है। इससे प्रशासनिक निर्देशों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, कायमगंज स्थित रामसिंह इंटर कॉलेज में अवकाश के दिन भी स्कूल संचालित होता पाया गया। जबकि शासन द्वारा अंबेडकर जयंती पर अवकाश घोषित किया गया था। इसके बावजूद छात्र-छात्राएं बैग लेकर स्कूल पहुंचते नजर आए और स्कूली वाहन भी चलते दिखे।

इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट रूप से बच्चे स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं। इससे स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य पर शासन के आदेशों की अनदेखी करने का आरोप लग रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से शासन के निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच की संभावना जताई जा रही है।