बुलंदशहर: मजदूरों ने एक नवंबर को बाजार खुलने पर किया विरोध-प्रदर्शन, व्यापारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप

उप्र के बुलंदशहर जनपद के कस्बा अहमदगढ़ में मजदूरों ने एक नवंबर को बाजार खुलने पर विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों ने दुकानदार व्यापारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

बुलंदशहर: मजदूरों ने एक नवंबर को बाजार खुलने पर किया विरोध-प्रदर्शन, व्यापारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट  

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के कस्बा अहमदगढ़ में मजदूरों ने एक नवंबर को बाजार खुलने पर विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों ने दुकानदार व्यापारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

मजदूरों का कहना है हर महीने की एक तारीख को बाजार बंद रहता है लेकिन व्यापारी जबरदस्ती बाजार को खोलकर हम मजदूरो का शोषण कर रहे हैं। मजदूरों की समस्या और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा ने मजदूरों को समझा बुझाकर शांत किया। अब मजदूरों की मांग है कि हमको हर हफ्ते में एक दिन की छुट्टी चाहिए।

व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष ने कहा आज त्योहार है लेकिन आगे से अगर कोई दुकानदार दुकान खोलता है तो मैं मजदूरो के साथ हूं। व्यापारी दुकानदार अपनी दुकान खोल रहे और गुस्साए मजदूर नगर अध्यक्ष के समझाने पर अपने घर को चले गए।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने मजदूरों से कहा अगर अगली बार 1 तारीख को कोई भी दुकानदार अपनी दुकान खोलता है तो उस दुकानदार के खिलाफ जुर्माने की  कार्रवाई होगी। अहमदगढ़ थाने के कस्बा अहमदगढ़ का मामला।