चंदौली हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों की टक्कर में एक की मौत और चार घायल
उप्र के चंदौली जनपद में हाइवे पर भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। तीन वाहनों की टक्कर में एक की मौत और चार घायल हो गए हैं। पूरी घटना जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही गांव के समीप एनएच 19 की है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में हाइवे पर भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। तीन वाहनों की टक्कर में एक की मौत और चार घायल हो गए हैं। पूरी घटना जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही गांव के समीप एनएच 19 की है।
जानकारी के अनुसार हाइवा ने कंटेनर ने टक्कर मारी, साथ ही पीछे से पिकअप वाहन ने भी टक्कर मारी। मौके पर भारी अफरातफरी का माहौल बन गया जिससे यातायात बाधित हो गया।
हादसे में 22 वर्षीय तबरेज आलम की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि अरमान, सरोज, इस्ताक खान और पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व एनएचएआई हेल्पलाइन टीम पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बाधित यातायात को खुलवाया और सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। मृतक की बॉडी को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।



