मुजफ्फरनगर बसपा कार्यालय में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि, सामाजिक परिवर्तन के प्रयासों को किया याद
सामाजिक न्याय के महानायक एवं बहुजन समाज को संगठित करने वाले मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में जनपद मुजफ्फरनगर स्थित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। सामाजिक न्याय के महानायक एवं बहुजन समाज को संगठित करने वाले मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में जनपद मुजफ्फरनगर स्थित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मान्यवर कांशीराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों और सामाजिक परिवर्तन के लिए किए गए प्रयासों को याद किया।
कार्यक्रम में मान्यवर कांशीराम जी के जीवन संघर्ष, बहुजन समाज को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से जागरूक करने में उनके योगदान तथा समानता और सामाजिक न्याय के विचारों पर प्रकाश डाला गया।
वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम जी ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को एकजुट कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक समानता और अधिकारों की लड़ाई में लोगों को प्रेरणा देते हैं।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में भाईचारा, समानता और जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बसपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



