मिर्जापुर: चुनार मुंसफी कोर्ट की वापसी को लेकर आपस में भिड़े अधिवक्ता, अध्यक्ष के विरुद्ध की नारेबाजी

उप्र के मिर्जापुर जनपद के अधिवक्ता संघ द्वारा चुनार मुंसफी कोर्ट की वापसी के लिए लगभग 25-26 वर्षों से संघर्ष किया जा रहा है।

मिर्जापुर: चुनार मुंसफी कोर्ट की वापसी को लेकर आपस में भिड़े अधिवक्ता, अध्यक्ष के विरुद्ध की नारेबाजी
Published By- Diwaker Mishra

मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद के अधिवक्ता संघ द्वारा चुनार मुंसफी कोर्ट की वापसी के लिए लगभग 25-26 वर्षों से संघर्ष किया जा रहा है। जिसके लिए सभी अधिवक्ता प्रत्येक सप्ताह के शनिवार बंदी रहने पर शुक्रवार को हड़ताल कर अपनी मांग को पूरा करने के लिए शासन व माननीय हाई कोर्ट पर दबाव बनाने का कार्य कर रहे हैं।

संघ के हड़ताल को आज ड बी ए के वर्तमान अध्यक्ष अभयराज सिंह द्वारा बिना संघ के किसी प्रस्ताव के समाप्त करने का प्रयास किया गया। जानकारी होने पर सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता एकत्रित होकर अध्यक्ष के विरुद्ध नारेबाजी की गई उन्हें पद छोड़ने के लिए की चेतावनी दी गई और काफी बवाल काटा गया।

अंत में अध्यक्ष द्वारा पूर्व प्रस्ताव के अनुसार हड़ताल पारित किया गया क्योंकि हड़ताल के कारण न्यायालय में आए हुए वादकारियों को समस्या का सामना करना पड़ता है जिससे न्यायालय मे आए वादकारी परेशान होते है।