फर्रुखाबाद में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, आधा दर्जन लोग घायल; मौके पर पहुंची पुलिस
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में मामूली विवाद के हिंसक रूप लिए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना जहानगंज के मोहिद्दीनपुर राठौरा गांव का है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में मामूली विवाद के हिंसक रूप लिए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के थाना जहानगंज के मोहिद्दीनपुर राठौरा गांव का है।
दोनों पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों में मारपीट से करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।







