चंदौली: स्वाट व सैयदराजा पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, 710 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद; दो गिरफ्तार
उप्र के चंदौली जनपद के स्वाट, सर्विलांस व सैयदराजा पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रक में छिपाकर रखी 710 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के स्वाट, सर्विलांस व सैयदराजा पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रक में छिपाकर रखी 710 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में कुल 6325.92 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
पुट्टी लदी ट्रक से अवैध शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही थी। इस कार्रवाई में दो शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों शराब तस्कर झारखंड के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये है।
इस दौरान बोलेरो से लोकेशन देने वाले युवक को भी पुलिस टीम ने दबोचा। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के बरठी कमरौर गांव के समीप NH-19 पर चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली।

Janmat News 
