वाराणसी: सिगरा थाना पुलिस ने गेस्ट हाउस पर मारा छापा, वेश्यावृत्ति के आरोप में 7 लोग गिरफ्तार

उप्र के वाराणसी जनपद के सिगरा थाने की पुलिस ने मलदहिया स्थित एक गेस्ट हाउस पर छापा मारकर 7 लोगो को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को गेस्ट हाउस में वेश्यावृत्ति की सूचना मिली थी।

वाराणसी: सिगरा थाना पुलिस ने गेस्ट हाउस पर मारा छापा, वेश्यावृत्ति के आरोप में 7 लोग गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

वाराणसी से उमेश सिंह की रिपोर्ट

वाराणसी/जनमत न्यूज़। उप्र के वाराणसी जनपद के सिगरा थाने की पुलिस ने मलदहिया स्थित एक गेस्ट हाउस पर छापा मारकर 7 लोगो को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को गेस्ट हाउस में वेश्यावृत्ति की सूचना मिली थी।

सूचना पर सिगरा थाने की पुलिस ने गेस्ट हाउस पर छापा मारा। मौके से 5 युवतियों के साथ होटल संचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

गिरफ्तार युवतियों में चार पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं, जबकि एक युवती अन्य राज्य की बताई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।