मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़: 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, चार तमंचे और दो कार बरामद
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना सिविल लाइन पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना सिविल लाइन पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने घिरने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 तमंचे, 4 खोखे, 6 जिंदा कारतूस और इयॉन व स्विफ्ट कार बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष, वासू उर्फ वासुदेव शुक्ला, वतन बालियान और सुमित बालियान के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।







