फतेहपुर पहुंची राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति आज अपने गृह जनपद उप्र के फतेहपुर जनपद पहुंची। जनपद में प्रथम आगमन पर साध्वी निरंजन ज्योति का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति आज अपने गृह जनपद उप्र के फतेहपुर जनपद पहुंची। जनपद में प्रथम आगमन पर साध्वी निरंजन ज्योति का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकताओं में जमकर उत्साह दिखा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने फतेहपुर के विकास को को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। बता दें कि साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर से सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री रह चुकी हैं।

Janmat News 
