बांदा: महिला जेल वार्डन ने अपने आवास में जहर खाकर दी जान, अभी नहीं सामने आया कारण
उप्र के बांदा जिला कारागार परिसर में महिला जेल वार्डन द्वारा जहर खाकर जान दिए जाने की खबर सामने आ रही है। जेल कर्मचारी ने किस वजह से जहर खाया इसका पता अभी नहीं चला है।
बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट
बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जिला कारागार परिसर में महिला जेल वार्डन द्वारा जहर खाकर जान दिए जाने की खबर सामने आ रही है। जेल कर्मचारी ने किस वजह से जहर खाया इसका पता अभी नहीं चला है।
मिली जानकारी के अनुसार बांदा जिला कारागार परिसर में नियुक्त एक महिला कर्मचारी (महिला जेल वार्डन) ने जेल परिसर में बने आवास में जहर खा लिया।
इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक ने बताया थाना कोतवाली नगर को सूचना प्राप्त हुई कि जिला कारागार बांदा परिसर में नियुक्त एक महिला कर्मचारी जेल वार्डन ने जेल परिसर में बने आवास में जहर खा लिया है।
जेल कर्मचारियों द्वारा उसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उस महिला की मृत्यु हो गई। डाक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Janmat News 
