चंदौली: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से हड़कंप, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

उप्र के चंदौली जनपद में हार्निया के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार अलीनगर के आवंतिका हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 55 वर्षीय सरस्वती देवी की मौत हो गई।

चंदौली: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से हड़कंप, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में हार्निया के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार अलीनगर के आवंतिका हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 55 वर्षीय सरस्वती देवी की मौत हो गई।

मृतका बिहार के भभुआ की रहने वाली थीं। परिजनों ने डॉक्टर राहुल पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है जबकि अस्पताल प्रबंधन ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया। मौत के बाद अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय जांच के बाद मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल चिकित्सकीय लापरवाही की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।