प्रतापगढ़: जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने गुरुवार को जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने गुरुवार को जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर, बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना। अधिकारियों ने बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने को कहा। जेल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कारागार प्रशासन के अधिकारी और अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।



