बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले के 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

उप्र के बलरामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार जनपद के थाना गैंड़ास बुजुर्ग क्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले में 5 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।

बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले के 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार जनपद के थाना गैंड़ास बुजुर्ग क्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले में 5 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 5 लकड़ी व बांस के डंडे भी बरामद किए हैं। अभियुक्तों ने मामूली विवाद के बाद लाठी-डंडों से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया था। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय रवाना किया गया।