अयोध्या: आंगनबाड़ी कार्यकत्रिओं व सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा, जनप्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री की घोषणा की सरहाना
उप्र की रामनगरी अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की रामनगरी अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8,000 से बढ़ाकर 12,000और सहायिकाओं का मानदेय 4,000 से बढ़ाकर 6,000 प्रतिमाह करने की घोषणा की।
सरकार के इस फैसले से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
कार्यक्रम में अंबेडकरनगर के एमएलसी हरिओम पांडे, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव और मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय बढ़ाने और स्वास्थ्य बीमा समेत अन्य सुविधाओं की घोषणा का स्वागत करते हुए सरकार के फैसले की सराहना की।




